चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा, भारत ने रचा इतिहास

चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा, भारत ने रचा इतिहास


चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला सफल मिशन है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इससे पहले कोई भी मिशन सफल नहीं रहा है, इसके साथ ही भारत ने अब नया इतिहास रच दिया है, पूरे देश में खुशी का माहौल है, लोग इसरो को बधाई दे रहे हैं।

बाइडेन का भारत दौरा

बाइडेन का भारत दौरा


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 7 सितंबर को G-20 सम्मेलन में भाग लेने भारत आएंगे।
अभी चीन और रूस के राष्ट्रपति के भारत दौरे की पुष्टि होना बाकी है, G-20 सम्मेलन की तैयारी राजधानी दिल्ली में जोरो पर है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।
G-20 में 19 देश और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।

अभिनेता रजनीकांत ने छुए योगी आदित्यनाथ के पैर, लोगों ने ऐसी दी ऐसी प्रतिक्रिया…..

 

अभिनेता रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए हुए थे।
लखनऊ में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी। रजनीकांत उम्र में योगी आदित्यनाथ से बड़े हैं, इस पर अब रजनीकांत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, वे योगी और सन्यासी के पैर छूते हैं, भले ही वे उम्र में उनसे छोटे हो।
उत्तर प्रदेश में रजनीकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कुंडा के राजा भैया से मुलाकात की। तथा रजनीकांत ने अयोध्या जाकर हनुमानगढी में दर्शन भी किया।

योगी सरकार की बड़ी पहल, लखनऊ में बनाएगी देश का सबसे बड़ा आईटी पार्क

योगी सरकार की बड़ी पहल, लखनऊ में बनाएगी देश का सबसे बड़ा आईटी पार्क


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ की सरकार देश का सबसे बड़ा आईटी पार्क बनाने जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक इस कार्य के लिए सलाहकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। यह आईटी पार्क अमौसी हवाई अड्डे के पास कानपुर रोड पर लगभग 40 एकड़ में बनेगा।
इससे राज्य में रोजगार बढ़ाने की संभावना है।

Jio financial services Share Update: लिस्टिंग के पहले दिन ही लगा लोवर सर्किट

Jio financial services Share Update:
लिस्टिंग के पहले दिन ही लगा लोवर सर्किट।


मुकेश अंबानी की कंपनी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग सोमवार को NSE व BSE पर हुई, लिस्टिंग के बाद ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में 5% का लोअर सर्किट लगा।

सनी देओल का बंगला होगा नीलाम?

सनी देओल इस समय अपनी फिल्म ग़दर 2 को लेकर चर्चा में है।

सनी देओल से संबंधित एक और खबर आई है की बैंक आफ बडौदा ने 56 करोड़ की कर्ज के रिकवरी के लिए उनके बंगले की नीलामी का नोटिस जारी किया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि बैंक ने अपना नोटिस वापस ले लिया है फिलहाल अब उनके बंगले की नीलामी नहीं होगी।