चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा, भारत ने रचा इतिहास

चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा, भारत ने रचा इतिहास


चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला सफल मिशन है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इससे पहले कोई भी मिशन सफल नहीं रहा है, इसके साथ ही भारत ने अब नया इतिहास रच दिया है, पूरे देश में खुशी का माहौल है, लोग इसरो को बधाई दे रहे हैं।

BRICS शिखर सम्मेलन: मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना

BRICS शिखर सम्मेलन: मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना


BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं।
भारत और चीन के रिश्तों की वजह से यह सम्मेलन अहम रहेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सम्मेलन में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका नहीं जा रहे हैं, वे इस सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होगे। BRICS संगठन में शामिल होने के लिए कई देशों ने आवेदन दिया है, फिलहाल इसमें ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका के बाद 25 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस जाएंगे, दोनों देशों के बीच व्यापार, डिफेंस आदि पर चर्चा होगी।