चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा, भारत ने रचा इतिहास

चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा, भारत ने रचा इतिहास


चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला सफल मिशन है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इससे पहले कोई भी मिशन सफल नहीं रहा है, इसके साथ ही भारत ने अब नया इतिहास रच दिया है, पूरे देश में खुशी का माहौल है, लोग इसरो को बधाई दे रहे हैं।

बाइडेन का भारत दौरा

बाइडेन का भारत दौरा


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 7 सितंबर को G-20 सम्मेलन में भाग लेने भारत आएंगे।
अभी चीन और रूस के राष्ट्रपति के भारत दौरे की पुष्टि होना बाकी है, G-20 सम्मेलन की तैयारी राजधानी दिल्ली में जोरो पर है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।
G-20 में 19 देश और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।

अभिनेता रजनीकांत ने छुए योगी आदित्यनाथ के पैर, लोगों ने ऐसी दी ऐसी प्रतिक्रिया…..

 

अभिनेता रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए हुए थे।
लखनऊ में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी। रजनीकांत उम्र में योगी आदित्यनाथ से बड़े हैं, इस पर अब रजनीकांत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, वे योगी और सन्यासी के पैर छूते हैं, भले ही वे उम्र में उनसे छोटे हो।
उत्तर प्रदेश में रजनीकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कुंडा के राजा भैया से मुलाकात की। तथा रजनीकांत ने अयोध्या जाकर हनुमानगढी में दर्शन भी किया।

गाड़ी पर जाति लिखा तो होगा ये एक्शन…


उत्तर प्रदेश में अगर अब गाड़ी में किसी जाति का बखान लिखा मिला, तो इस पर एक्शन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परिवहन विभाग की टीमों ने सख्ती करना शुरू कर दिया है, परिवहन विभाग की टीम ऐसी गाड़ी का चालान कर रही है।

chandrayan 3 update: कल चंद्रमा पर उतरेगा chandrayaan-3

chandrayan 3 update:

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की टाइम बदलीजा सकती है, इसरो ने चंद्रयान-3 के बारे में एक अपडेट दिया है, इसरो के एक अधिकारी के मुताबिक अगर chandrayaan-3 को उतारने के लिए सही जगह नहीं मिली तो chandrayaan-3 की लैंडिंग टाइमिंग बदल कर 27 अगस्त की जा सकती है। बता दे अभी चंद्रयान-3 को कल यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करना है।

 

यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर अब यह संकट, वजह जाने यहा…

यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर अब यह संकट,


भारत और रूस के कूटनीतिक रिश्तो की वजह से अब यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है, रूस ने युद्ध में यूक्रेन का भारी नुकसान किया है, युद्ध काफी लंबे समय से चल रहा है, युद्ध में कई लोग मारे गए, कई परिवार तबाह हुए। इसकी वजह से अब स्थानीय लोग भारतीय छात्रों पर रूस की भारत से मित्रता की वजह से गुस्सा है, जिससे भारतीय छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टमाटर के बाद अब महंगी प्याज की बारी? सरकार ने लिया एक्शन


टमाटर की महंगाई से सबक लेते हुए सरकार प्याज के दामों पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास कर रही है, सरकार ने प्याज पर 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई है। जिससे महाराष्ट्र के नासिक में किसान व ट्रेडर नाराज है, वहीं दिल्ली में केंद्र सरकार ₹25/kg प्याज बेच रही है। सरकार टमाटर की महंगाई के बाद अब प्याज की महंगाई नहीं देखना चाहती है, इसलिए सरकार ने अभी से यह निर्णय लेना शुरू कर दिया है।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का चयन

एशिया कप के लिए टीम इंडिया की 17 सदस्यीय टीम :

 

रोहित शर्मा (कप्तान),
हार्दिक पांड्या (उपकप्तान),
विराट कोहली,
शुभमन गिल,
श्रेयस अय्यर,
केएल राहुल,
सूर्यकुमार यादव,
तिलक वर्मा,
ईशान किशन,
रवींद्र जडेजा,
शार्दुल ठाकुर,
अक्षर पटेल,
कुलदीप यादव,
जसप्रीत बुमराह,
मोहम्मद शमी,
मोहम्मद सिराज,
प्रसिद्ध कृष्णा
संजू सैमसन (बैकअप)

BRICS शिखर सम्मेलन: मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना

BRICS शिखर सम्मेलन: मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना


BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं।
भारत और चीन के रिश्तों की वजह से यह सम्मेलन अहम रहेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सम्मेलन में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका नहीं जा रहे हैं, वे इस सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होगे। BRICS संगठन में शामिल होने के लिए कई देशों ने आवेदन दिया है, फिलहाल इसमें ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका के बाद 25 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस जाएंगे, दोनों देशों के बीच व्यापार, डिफेंस आदि पर चर्चा होगी।

योगी सरकार की बड़ी पहल, लखनऊ में बनाएगी देश का सबसे बड़ा आईटी पार्क

योगी सरकार की बड़ी पहल, लखनऊ में बनाएगी देश का सबसे बड़ा आईटी पार्क


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ की सरकार देश का सबसे बड़ा आईटी पार्क बनाने जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक इस कार्य के लिए सलाहकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। यह आईटी पार्क अमौसी हवाई अड्डे के पास कानपुर रोड पर लगभग 40 एकड़ में बनेगा।
इससे राज्य में रोजगार बढ़ाने की संभावना है।